
रानीगंज : रानीगंज स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को पश्चिम बर्धमान के जिला शासक एस. पोन्नाबलम अपने परिवार संग पहुंचे और श्री श्याम बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। मंदिर समिति की ओर से जिला शासक का हार्दिक स्वागत किया गया, उन्हें मोमेंटो भेंट कर व उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति ने उन्हें मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और इसकी विशिष्टताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।मंदिर समिति के अध्यक्ष विमल सराफ, सचिव पवन केजरीवाल, समाजसेवी आर.पी. खेतान, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के

अध्यक्ष रोहित खेतान, राहुल केजरीवाल, संदीप शर्मा, कौशल सिंह, मनोज केशरी, सरद जगानी और अजित खैतान सहित अन्य गणमान्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला शासक ने मंदिर के शांत और आध्यात्मिक वातावरण की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा, “श्याम मंदिर आकर मुझे गहन मानसिक शांति का अनुभव हुआ। मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक परिवेश अत्यंत मनमोहक है।”मंदिर समिति के सदस्य विष्णु सराफ ने बताया कि यह प्रथम अवसर था जब जिला शासक श्री श्याम मंदिर पधारे, जिससे मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर है। श्री सराफ के अनुसार, शासक महोदय मंदिर के सौंदर्य, पवित्रता और आध्यात्मिकता से गहरे प्रभावित हुए।
















Users Today : 4
Users Yesterday : 22