Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

जिला टास्क फोर्स ने बाजारों में की कीमत नियंत्रण की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

बराकर : पश्चिम बर्दवान जिले में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से जिला टास्क फोर्स द्वारा निरंतर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला टास्क फोर्स की टीम ने बराकर और नियामतपुर के थोक एवं खुदरा बाजारों का दौरा किया। टीम ने आलू, प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतों का जायजा लिया, जिससे मूल्य नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

इस निरीक्षण अभियान में जिले के वरिष्ठ अधिकारी, एग्री मार्केटिंग मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होंने बाजारों में थोक और खुदरा कीमतों में अंतर का बारीकी से निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि किसी भी स्तर पर अनुचित मूल्य वृद्धि न हो।

IMG 20240910 WA0035 4

जिला टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि यह निरीक्षण जिला शासक के निर्देश पर किया गया। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतें फिलहाल नियंत्रण में हैं, क्योंकि इसका भंडारण लंबे समय तक संभव नहीं है। दूसरी ओर, आलू की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है, जिससे जल्द ही आलू की कीमतों में भी गिरावट आने की संभावना है।अधिकारी ने यह भी बताया कि आसनसोल और आसपास के इलाकों में सुफल बांग्ला आउटलेट्स के माध्यम से आलू ₹25 प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।

IMG 20240918 WA0025

वर्तमान में अन्य राज्यों से आलू का आयात किया जा रहा है, जिससे बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनी रहे। टास्क फोर्स का यह निरीक्षण अभियान सुनिश्चित करता है कि सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें उपभोक्ताओं के हित में बनी रहें। जिला टास्क फोर्स के इस सतर्क अभियान से बाजार में अनुचित मुनाफाखोरी पर लगाम लगाई जा रही है, जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 4
Users Today : 0
Users Yesterday : 64