Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

जीवन कौशल प्रशिक्षण में छात्रों को तनाव प्रबंधन और सकारात्मकता का पाठ

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241122 WA0009

ghanty

आसनसोल : आर्ट ऑफ लिविंग और पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में चांदा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग दो के किनारे पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में चार दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 18 नवंबर को आरंभ हुआ था और आज अपने समापन पर पहुंचा।

प्रत्येक दिन ढाई घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कुल 10 घंटे के प्रशिक्षण के दौरान बी.एड. और डी.एल.एड. पाठ्यक्रम के 64 विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला सिखाई गई। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों— रितिका पेरीवाल, विशाल पई और अभिषेक खेमका ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त और संतुलित जीवन जीने के विविध उपायों से अवगत कराया।

IMG 20240910 WA0035

प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिंता और तनाव से राहत दिलाना, मानसिक स्वास्थ्य का समग्र विकास करना और उनके जीवन में खुशियां भरना था। इसके तहत विशेष रूप से परीक्षा तनाव से निपटने और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने के उपायों पर जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने छात्रों को अपने मन का प्रबंधन और संयमित करने के सरल और प्रभावी उपाय सिखाए।

IMG 20240918 WA0025

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि कैसे ध्यान, प्राणायाम और अन्य तकनीकों के माध्यम से वे न केवल तनाव से मुक्त हो सकते हैं, बल्कि अपने आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी मजबूत कर सकते हैं। प्रशिक्षकों ने यह भी बताया कि तनावपूर्ण परिस्थितियों में अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण कैसे किया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने इसे अत्यंत लाभदायक और जीवन बदलने वाला अनुभव बताया। पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रबंधन और आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने प्रयासों की सराहना की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 9 7
Users Today : 57
Users Yesterday : 34