Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

जुड़वां बहनों के लापता होने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

अंडाल : पांडवेश्वर थाना अंतर्गत कुमारडिहि गांव में दो जुड़वां बहनों के अचानक लापता होने की घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। रविवार की सुबह घर से निकली स्नेहा और स्निग्धा नामक जुड़वां बहनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जुड़वां बहनों का मूल निवास काजोरा गांव में है। वर्तमान में वे कुमारडिहि गांव के बाउरी पाड़ा स्थित अपने मामा कालिदास बाउरी के घर में रहती थीं। मामा ने बताया कि दोनों बहनें चौथी कक्षा की छात्रा हैं। घटना के दिन सुबह वे घर से बाहर निकलीं, परंतु देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पहले आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

IMG 20240910 WA0035

परिजनों ने अंततः पांडवेश्वर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना से कुमारडिहि गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग लापता बहनों की सुरक्षित वापसी के लिए चिंतित हैं। ग्रामीण परिवार की मदद और ढांढस बांधने में जुटे हैं। जुड़वां बहनों की गुमशुदगी ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस की त्वरित जांच और कार्रवाई से इस मामले के शीघ्र सुलझने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64