दुर्गापुर : कांकसा थाना क्षेत्र के हाजरा बेरा इलाके में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है और दूसरा कोलकाता के चांदनी चौक का निवासी साकिर जफर बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना 8 अक्टूबर की है, जब हाजरा बेरा में एक गृहस्वामी के घर से सोने के गहने व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया था।इस मामले में गृहस्वामी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कांकसा थाना पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने स्वीकार किया कि चोरी किए गए गहने और सामान को बेचने के लिए वह कोलकाता के चांदनी चौक गया था, जहां उसने साकिर जफर के साथ मिलकर चोरी का माल खपाने की योजना बनाई थी। नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने साकिर जफर को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां नाबालिग को आसनसोल जुवेनाइल कोर्ट में भेजा गया, जबकि साकिर जफर को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से चोरी किए गए सामान के बारे में विस्तृत पूछताछ जारी है, और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और लोग शामिल हैं या नहीं।इस घटना ने कांकसा क्षेत्र के निवासियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, और पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनl















Users Today : 4
Users Yesterday : 22