काली पूजा उद्घाटन के अवसर पर सुभेंदु अधिकारी का सियासी प्रहार, राज्य में बंटवारे की राजनीति का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241030 WA0064

ghanty

आसनसोल :  राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी द्वारा काली पूजा के अवसर पर दिए गए बयान के पश्चात् राजनीतिक हलकों में तीव्र गहमा-गहमी उत्पन्न हो गई है। नूनी मोड़, बाराबनी प्रखंड स्थित काली पूजा मंडप के उद्घाटन के दौरान सुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए। अधिकारी ने काली पूजा मंडप का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर एवं माँ काली को धूप-प्रदर्शन कर किया। तत्पश्चात् मंच से अपने संबोधन में उन्होंने राज्य में व्याप्त विभाजनकारी राजनीति पर तीखी टिप्पणी की।

IMG 20240910 WA0035

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य में दुर्गा पूजा से संबंधित प्रतिमाओं पर प्रतिबंध लगाने का मुद्दा उठाते हुए इसे भेदभावपूर्ण राजनीति का प्रतीक बताया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में बाराबनी प्रखंड के छोटे मंत्रियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेता यहाँ सिंडिकेट और अवैध कोयला व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। अधिकारी ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष का जन्मदिन थाने में मनाया गया, जहां थाना प्रभारी ने उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को ‘तोलाबाज’ करार देते हुए पूर्व दिवंगत नेता माणिक उपाध्याय की प्रशंसा की और कहा कि वे सच्चे जनसेवक थे, जबकि वर्तमान नेतृत्व पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।

सुभेंदु अधिकारी ने राज्य में हिंदुओं के बीच हिंदू और बंगाली भाषी के आधार पर विभाजन की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महज 30 प्रतिशत की राजनीति के चलते 70 प्रतिशत जनता की उपेक्षा क्यों की जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

उल्लेखनीय है कि बीते 24 अक्तूबर को बाराबनी थाना में तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष असित सिंह का जन्मदिन मनाया गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह विवाद उभर कर सामने आया।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष असित सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका जन्मदिन थाने में नहीं मनाया गया और भाजपा का बाराबनी क्षेत्र में कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे दिवंगत नेता माणिक उपाध्याय के आदर्शों का पालन कर रहे हैं और अधिकारी द्वारा उनके संबंध में कही गई बातों की सराहना की।

इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत में एक नया मोड़ ला दिया है और अब देखना यह है कि इन आरोपों और प्रत्यारोपों के बीच राजनीतिक समीकरण किस दिशा में आगे बढ़ते हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 4 0
Users Today : 34
Users Yesterday : 22