Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

काजी नजरुल विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  काजी नजरुल विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को विश्वविद्यालय के शिक्षकों की नवगठित संगठन “काजी नजरुल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ” ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। ज्ञापन में बीते तीन वित्तीय वर्षों के खर्चों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक करने की मांग की गई है।

संगठन के अध्यक्ष परिमलेन्दु बनर्जी ने बताया कि यह संघ पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है और विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

IMG 20240910 WA0035

उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय चाहता है कि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में कुल 16 मांगें शामिल हैं, जिनमें प्रमुख मांगें हैं:1. पिछले तीन वित्तीय वर्षों के खर्चों पर श्वेत पत्र जारी करना।2. उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मान्य अधिवक्ताओं की सूची से ही अधिवक्ताओं की नियुक्ति करना। 3. कोर्ट केस से संबंधित खर्चों को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट नीति अपनाना। 4. कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में पारित प्रस्तावों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से प्रकाशित करना। 5. विदेशी छात्राओं को वापस कैंपस में लाकर उनकी पढ़ाई पूर्ण कराने के लिए सक्रिय कदम उठाना। संगठन ने रजिस्ट्रार से इन मांगों को एक महीने के भीतर लागू करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन पर 65 शिक्षकों ने हस्ताक्षर किए हैं।

IMG 20240918 WA0025

इस बीच, अन्य सूत्रों के अनुसार, बीते तीन वर्षों में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कानूनी खर्चों पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं। छात्रों और विभिन्न संगठनों द्वारा लंबे समय से इस खर्च की पारदर्शिता की मांग की जा रही है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले तृणमूल छात्र परिषद ने भी इन खर्चों को लेकर सवाल उठाए थे और आंदोलन किया था। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31