Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाई औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने नई दिल्ली में चार केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने औद्योगिक प्रदूषण, अवैध कब्जे, स्वास्थ्य सुविधाओं और यातायात की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक अग्निमित्रा पाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से अलग-अलग मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन से भी भेंट की और समस्याओं को लेकर सुझाव दिए।

IMG 20240910 WA0035 4

उन्होंने मंगुपाल औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण पर जोर देते हुए बताया कि यहां के सात स्पंज आयरन कारखानों से भारी मात्रा में पर्यावरणीय क्षति हो रही है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र में मौजूद केंद्र सरकार की खाली जमीनों पर मेडिकल कॉलेज और सहायक उद्योगों की स्थापना की जाए। साथ ही कल्ला अस्पताल और ईएसआई अस्पताल के उन्नयन पर भी चर्चा की।

IMG 20240918 WA0025

रेल मंत्री से बातचीत के दौरान अग्निमित्रा पाल ने दामोदर नदी पर स्थित रेल ब्रिज के पास एक सड़क पुल बनाने की मांग की, जिससे दो जिलों के बीच यातायात सुगम हो सके। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई चित्तरंजन और आद्रा की ट्रेनों को पुनः संचालित करने का अनुरोध भी किया।

इस्पात मंत्री से मुलाकात में उन्होंने बर्नपुर के इस्को कारखाने की अवैध कब्जाधारी समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि सेल की आवासीय संपत्तियों पर कुछ राजनीतिक दलों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, जिसे हटाने की आवश्यकता है।

विधायक ने केंद्र से इन मुद्दों पर ध्यान देकर क्षेत्र में केंद्रीय टीम भेजने और समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि चारों मंत्रियों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 64