Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

किसान के घर में लगी आग, धान और बिचाली जलकर राख

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

जामुड़िया : थाना अंतर्गत शिवपुर गांव के एक गरीब किसान के घर में देर रात अचानक आग लगने की घटना सामने आई। इस आगजनी में बरामदे में रखा धान और बिचाली जलकर राख हो गया। घटना में लगभग 40 हजार रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव निवासी मोहम्मद खान के घर में रात के समय अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने तुरंत घरवालों को सूचित किया। तत्परता दिखाते हुए परिवार ने आग पर पानी डालकर नियंत्रण पाया। यदि समय पर आग को नहीं रोका जाता, तो यह बड़ा रूप ले सकती थी। आग की चपेट में आने से मवेशी बाल-बाल बच गए।

IMG 20240910 WA0035 4

स्थानीय वार्ड संख्या 3 के पार्षद अब्दुल हाउस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किसान के बरामदे में रखा पूरा धान और पुआल खाक हो गया। उन्होंने कहा कि यदि पड़ोसियों और घरवालों की सजगता नहीं होती, तो यह आग आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना ने गांव के निवासियों में चिंता का माहौल उत्पन्न कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने किसान को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 64