Breaking News

काज़ी नज़रुल इस्लाम उनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : काजी नज़रुल विश्वविद्यालय का आस्थापना आज के दिन हुआ था l कहते है ममता बनर्जी की सपनो का उनिवर्सिटी जिस दिन से बना है इसी दिन से किसी ना किसी कारण विवादों के केंद्र में रहता है l आज एक नया विवाद सामने आ गया l बताया जा रहा है की आज विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था l आरोप है कि उसी समय कुछ लोगों द्वारा यहां पर आकर काफी हंगामा किया गया और विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में आए लोगों के साथ धक्का-मुक्की मारपीट की गई। इस घटना को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन और छात्र संगठन एक – दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। घटना के बाद छात्रों ने विवि में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वाइस चांसलर डॉक्टर देवाशीष बनर्जी ने कहा कि आज विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस है 2015 के 16 अगस्त को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी l इसे मनाने के लिए आज वह विश्वविद्यालय आए थे उन्होंने कहा कि 29 जुलाई से वह विश्वविद्यालय में नहीं आ रहे हैं घर से ही काम कर रहे हैं l उन्होंने इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के राज्यपाल और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त को भी दी है l उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से वह विश्वविद्यालय नहीं आ पा रहे थे। वाइस चांसलर डॉ देवाशीष बनर्जी के वाहन चालक ने बताया कि आज विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर वीसी विश्वविद्यालय में आए थे l उन्होंने नजरुल इस्लाम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये कार्यक्रम चल रहा था, इतने में बाहर से कुछ लोग आए और उन्होंने विश्वविद्यालय में हंगामा मचाना शुरू कर दिया l उन्होंने दिव्यांग महिला कर्मी को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी हमला किया गया l वह यह नहीं बता पाए कि हमला करने वाले विश्वविद्यालय के छात्र थे या कौन थे, लेकिन उन्होंने कहा कि जिस तरह से हंगामा हुआ वह बेहद डराने वाला था l विश्वविद्यालय में जो घटना घटी वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जो लोग आए थे l उन्होंने विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ भी की। पुलिस को घटना की सूचना दी गई l वहीं टीएमसीपी जिलाध्यक्ष अभिनव मुखर्जी ने कहा कि विद्यार्थी आन्दोलन कर रहे थे। जब वीसी आते हैं, तब हंगामा होता है। आज जिस तरह से अध्यापकों और कर्मियों ने किया वह निंदनीय है। वीसी के ड्राइवर ने उनलोगों को पीटा है। यह निंदनीय है। यहां गुंडागर्दी वीसी, रजिस्ट्रार कर रहे हैं। हमारी मांग को नहीं मान रहे हैं। सीएम मामले में हस्तक्षेप करें। यह लोग राज्यपाल और बीजेपी के इशारे पर चल रहे हैं। वर्तमान में जिस तरह से यंहा हंगामा होबरहा ये विश्वविद्यालय कम राजनीति का अखाडा ज्यादा दिखने लगा है l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 6
Users Today : 0
Users Yesterday : 37