Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

कोलकाता के निजी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  कोलकाता के एक प्रतिष्ठित निजी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का प्रलोभन देकर 1.5 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पश्चिम मेदिनीपुर निवासी अर्णब दास बर्मन के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2024 की शुरुआत में दुर्गापुर के इस्पात नगर क्षेत्र के दो युवकों को कोलकाता स्थित एक नामी निजी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झूठा आश्वासन दिया गया था। इसके एवज में आरोपी ने उनसे लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये वसूल लिए।

IMG 20240910 WA0035 4

लंबे समय तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी न होने पर ठगी का आभास होने पर पीड़ित युवकों ने दुर्गापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच प्रारंभ की, जिसमें आरोपी की गतिविधियों का कोलकाता से संचालन होने की जानकारी मिली। इसके बाद दुर्गापुर थाने के एएसआई नज़मुल हुडा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने कोलकाता में गहन तलाशी अभियान चलाया।

IMG 20240918 WA0025

लगभग छह दिनों की निरंतर छानबीन के उपरांत पुलिस को गुप्त सूत्रों से आरोपी के ठिकाने की सटीक जानकारी प्राप्त हुई। बुधवार रात्रि, पंचसायर थाना क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में छापा मारकर अर्णब दास बर्मन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि ठगी गई राशि की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, जांच इस दिशा में भी बढ़ाई जा रही है कि इस संगठित ठगी में कोई अन्य व्यक्ति संलिप्त था या नहीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा के नाम पर इस प्रकार की धोखाधड़ी गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है और किसी भी अनजान व्यक्ति के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया कराने से बचना चाहिए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14