
पांडवेश्वर : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोयला, लोहा और बालू की चोरी पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में इस संबंध में प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आ रही है। दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के मदारबनी 6 नंबर कोलियरी के समीप एक सुनसान स्थान पर कोयले का एक बड़ा ढेर मिलने से इलाके में हलचल मच गई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह ढेर कई टन कोयले का है, जिसे किसी ने करीने से ढक कर रखा था। यह स्थान ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के तहत आता है, और इस क्षेत्र में कोयला चोरी की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। बावजूद इसके, स्थानीय पुलिस प्रशासन और सीआईएसएफ की ओर से इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

चोरी की इस घटना के बाद लाउदोहा पुलिस थाना के अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह है कि जब कोयला चोरी का सिलसिला लगातार जारी है, तो पुलिस इस पर क्यों चुप्प है? साथ ही, ईसीएल की संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सीआईएसएफ को भी इस गंभीर मामले में कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

भाजपा नेता रूपक पांजा ने भी इस मामले को लेकर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने के अधिकारी इस मामले को जानने के बावजूद चुप्प हैं और कार्रवाई करने में असफल हैं। उनका कहना है कि यह प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है, जो कोयला चोरी की घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है।
अब देखना यह है कि इस मामले में प्रशासन किस तरह से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करता है, और क्या मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इस चोरी पर अंकुश लगाया जा सकेगा।















Users Today : 58
Users Yesterday : 34