Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस का भूमि माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस ने आज कुल्टी के बीएलआरओ दफ्तर के समक्ष भूमि माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुकांतो दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस क्षेत्र में भू माफियाओं के खिलाफ लगातार आवाज उठा रही है और आज का प्रदर्शन इसी कड़ी का हिस्सा है।

IMG 20240910 WA0035

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांग है कि इस क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा सरकारी वेस्टेड भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर गरीब और जरूरतमंद लोगों का मालिकाना हक सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें आवास योजना के तहत घर मिल सके। सुकांतो दास ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सरकारी जमीनों तक पर भू माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे गरीब लोग वंचित हो रहे हैं और उनकी सुविधाओं का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है।

IMG 20240918 WA0025

दास ने यह भी बताया कि जब तबस्सुम आरा आसनसोल नगर निगम की डिप्टी मेयर थीं, तब यहां दमकल कार्यालय बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण काम में विलंब हुआ। जब फिर से इस परियोजना पर काम शुरू हुआ, तो देखा गया कि उस भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस इलाके में एक दलाल चक्र काम कर रहा है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, और सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक भू माफियाओं और अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31