Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

कुल्टी में पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन की गिरफ्तारी से राजनीतिक उबाल, समर्थकों का थाना घेराव

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी : आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं कुल्टी नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन की गिरफ्तारी से क्षेत्र में जबरदस्त राजनीतिक हलचल मच गई। इस कार्रवाई के विरोध में पूर्व पार्षद के समर्थकों ने कुल्टी थाने के समक्ष प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।

मेला आयोजन पर विवाद के बाद हुई गिरफ्तारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात कुल्टी के मस्जिदिया पार्क में मेले के आयोजन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। सूचना मिलते ही कुल्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वार्ड संख्या 65 के पूर्व तृणमूल पार्षद अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।

अख्तर हुसैन की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार सुबह आठ बजे से उनके समर्थक तृणमूल कांग्रेस के झंडे लहराते हुए कुल्टी थाने के समक्ष एकत्रित हो गए। प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्व पार्षद की अविलंब रिहाई की मांग की।

IMG 20240910 WA0035 4

राजनीतिक घमासान, वकील का पुलिस पर आरोप

पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस संबंध में आसनसोल जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्य करने के बजाय सत्ता पक्ष के इशारे पर कार्रवाई कर रही है।

राजेश्वर शर्मा ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस एक राजनीतिक दल की गुलामी कर रही है। लोकतंत्र में इस प्रकार की घटनाएं प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती हैं।”

IMG 20240918 WA0025

इलाके में तनाव, प्रशासन सतर्क

अख्तर हुसैन की गिरफ्तारी और विरोध प्रदर्शन के चलते कुल्टी सहित आसपास के क्षेत्रों में तनाव व्याप्त है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। साथ ही, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत की गई है, और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 23