
कुल्टी : कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी पुलिस फाड़ी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर स्थित पुरानी कल्याणेश्वरी मंदिर के पास एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजेश बाउरी (43) के रूप में हुई है, जो बरिरा क्षेत्र का निवासी है।
रविवार सुबह राजेश बाउरी बाइक से पुराने कल्याणेश्वरी मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के बाद वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। स्थानीय निवासियों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क पर हुई इस दुर्घटना ने स्थानीय लोगों के बीच चिंता की लहर पैदा कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास में है।
















Users Today : 0
Users Yesterday : 64