Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

मधुमक्खियों के हमले से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल  :  चित्तरंजन में दोपहर एक दर्दनाक घटना घटी, जब मधुमक्खियों के झुंड ने एक पिता और उसके बेटे पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। द्वादश कक्षा के छात्र दिव्यांश श्रीवास्तव, जो सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता है, आज अपनी बोर्ड परीक्षा के तहत केमिस्ट्री का पेपर देने बीआरएस स्कूल गया था।

IMG 20250227 WA0084

परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 1:45 बजे जब वे फतेहपुर बाजार के पास पहुंचे, तभी अचानक झुंड के झुंड मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के तीव्र डंक के कारण वे दर्द से तड़पते हुए बाइक से नीचे गिर पड़े। वे मदद के लिए चिल्लाने लगे, लेकिन मधुमक्खियां लगातार उन पर हमला करती रहीं। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तेजी से आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की और दोनों को बचाने के लिए बोरी से ढकने का प्रयास किया।

IMG 20240910 WA0035 4

इसी दौरान एक राहगीर ने मानवीयता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से पिता-पुत्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, दिव्यांश को कई जगह डंक लगे हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है, जबकि उसके पिता की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

 

IMG 20240918 WA0025

इस अप्रत्याशित घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में मधुमक्खियां ज्यादा आक्रामक हो सकती हैं, इसलिए जंगल या सुनसान इलाकों में सतर्कता बरतनी चाहिए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46