Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

महिला वकील से ऑनलाइन ठगी, दो आरोपियों की गिरफ्तारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर : दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र में एक महिला वकील के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में बिमल कुमार साईं और प्रमोद कुमार रमा नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो हुगली जिले के भद्रेश्वर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

महिला अधिवक्ता के अनुसार, उन्होंने ऑनलाइन प्रिंटर मशीन खरीदने के लिए बिमल कुमार साईं और प्रमोद कुमार रमा द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर 60,000 रुपये की राशि भेजी थी। लेकिन राशि प्राप्त होने के बावजूद उन्हें प्रिंटर मशीन प्राप्त नहीं हुई। जब महिला अधिवक्ता ने बार-बार अपनी रकम वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और धनराशि लौटाने से मना कर दिया।

IMG 20240910 WA0035

आरोपियों के इस रवैये से क्षुब्ध होकर महिला अधिवक्ता ने दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को हुगली के भद्रेश्वर इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20240918 WA0025

गिरफ्तारी के बाद रविवार को आरोपियों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया, जहाँ अदालत ने दोनों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और ठगी गई राशि की बरामदी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस को संदेह है कि ये आरोपी पहले भी इस प्रकार की ठगी में संलिप्त हो सकते हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस प्रकार की ठगी के अन्य शिकार भी हुए हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ और साक्ष्य जुटाए जा सकें।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 8
Users Today : 39
Users Yesterday : 14