Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

मिनी बस कर्मियों का उग्र प्रदर्शन, मालिकों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  गुरुवार को आसनसोल बस स्टैंड क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी (INTTUC) के नेतृत्व में मिनी बस कर्मियों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के वरिष्ठ नेता राजू अहलूवालिया ने किया।

IMG 20240910 WA0035

मालिकों पर शोषण और मनमानी का आरोप

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मिनी बस मालिकों पर संगठित रूप से श्रमिकों के शोषण और उनके अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मालिक वर्ग मनमाने तरीके से कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह ऐसे चालकों को नियुक्त कर रहा है, जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। इससे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा,
“मिनी बस मालिक परिवहन कर्मियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और उनकी वर्षों की सेवा को दरकिनार कर अयोग्य व्यक्तियों को नियुक्त किया जा रहा है। यह न केवल श्रमिकों के अधिकारों का हनन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

IMG 20240918 WA0025

वेलफेयर फंड के दुरुपयोग का आरोप

अहलूवालिया ने मिनी बस मालिक एसोसिएशन के प्रमुख सुदीप और सत्यजीत पर कर्मचारियों के कल्याण को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वेलफेयर फंड के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर श्रमिकों को कोई सहायता नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वित्तीय अनियमितताएं श्रमिकों के साथ अन्याय को और गहरा कर रही हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बड़े आंदोलन की चेतावनी

राजू अहलूवालिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यहां वामपंथी सरकार नहीं, बल्कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में आम जनता की सरकार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मिनी बस मालिकों ने श्रमिकों के अधिकारों की अवहेलना जारी रखी, तो संगठन बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

IMG 20250313 WA0075

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में परिवहन कर्मियों ने भाग लिया और अपने हक की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप करने और श्रमिकों के शोषण को रोकने की अपील की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 0
Users Today : 1
Users Yesterday : 23