डिबुडीह चेकपोस्ट पंहुचे विधायक अजय पोद्दार ने माँगा लिखित आर्डर

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

IMG 20240910 WA0035

कुल्टी : बंगाल-झारखंड सीमा स्थित डीबूडीह चेकपोस्ट पर एक तरह से नाकेबंदी कर दी गई है। भारी वाहनों को बंगाल में प्रवेश नहीं करने देने का आरोप ट्रक चालक लगा रहे हैं। जिसके बाद कोलकाता-दिल्ली हाइवे पर हजारों वाहनों की लंबी कतार लग गई है। चालक परेशान है। वहीं ट्रकों के न आने से सब्जी और फलों की कीमत भी बाजार में बढ़ गई है। हालांकि डीसीपी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने कल कहा था कि सिर्फ बाढ़ प्रभावित मिदनापुर की ओर जानेवाले वाहनों को रोका जा रहा है।

IMG 20240920 WA0071 1

आज सुबह बीजेपी विधायक डा. अजय पोद्दार बंगाल झारखंड सीमा डीबुडीह के नाका चेक पोस्ट पर आये। उन्होंने नाका पोस्ट पर कार्यरत पुलिसकर्मियों से बात की और बॉर्डर पर वाहनों के रोके जाने का कारण जानना चाहा पुलिस की ओर से सीमा सील के लिखित आदेश की प्रति वह नहीं दिखा सके तो विधायक सड़क पर उतर गये। उन्होंने ड्राइवरों को जाने के लिए कहा l इस पर उनकी पुलिस से बहस हो गई l विधायक अजय पोद्दार ने कहा कि पुलिस के आला अधिकारियों ने उनसे कहा कि आज शाम तक बॉर्डर खोल दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि अगर शाम तक सीमा नहीं खोली गई तो वह शाम में फिर आन्दोलन करेंगे। वहीं झारखंड में भी वामपंथी संगठन के लोग इसके विरोध में आन्दोलन पर उतर आये हैं। उनका कहना है कि जब तक वाहनों को बंगाल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती तब तक बंगाल से भी झारखंड में वाहनों को प्रवेश नहीं करने देंगे

IMG 20240918 WA0025

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 4 6
Users Today : 10
Users Yesterday : 37