
कल्यानेश्वरी : मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में आसनसोल के कुल्टी थाना के चौरंगी चौकी की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया l जिसमें चोरी के कई मोबाइल फोन, हेडफोन, दो कैमरा, एक लैपटॉप भी शामिल है l पकडे गये चार जानो का नाम अर्जुन सोरेन, सोनु हांसदा, राजेश बरनवाल, विनीत कुमार साव है l चारो जन झारखंड के रहनेवाले बताये जा रहे हैं l पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर चोरी कि घटना का समाधान करने से व्यवसाई ने खुशी जाहिर कि है l















Users Today : 2
Users Yesterday : 37