Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

नगर निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय के कार्यालय कक्ष में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मेयर बिधान उपाध्याय, कमिश्नर राजू मिश्रा, एडीएम, एसडीओ, पीएचई विभाग के अधिकारी, बोरो चेयरमैन तथा नगर निगम के जल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में जल आपूर्ति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

IMG 20240910 WA0035 4

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मेयर बिधान उपाध्याय ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जिन क्षेत्रों में पीएचई विभाग की पाइपलाइन पहले से स्थापित है, वहां पर फिलहाल जल आपूर्ति पीएचई विभाग द्वारा की जाएगी। वहीं, जिन क्षेत्रों में आसनसोल नगर निगम द्वारा जल आपूर्ति की जा रही है, वहां यह व्यवस्था जारी रहेगी। इसके अलावा, जिन क्षेत्रों में जल आपूर्ति की व्यवस्था अब तक स्थापित नहीं हो सकी है, वहां पर अस्थायी रूप से पीएचई विभाग द्वारा जल आपूर्ति की जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

मेयर उपाध्याय ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा अमृत योजना के तहत पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस योजना के तहत पाइपलाइन के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, और जैसे ही यह कार्य पूर्ण होंगे, नगर निगम की ओर से पूरी क्षेत्र में जल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बैठक में जल आपूर्ति की स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे नगर निगम क्षेत्र में जल संकट की समस्या का समाधान शीघ्रता से किया जा सकेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 2
Users Today : 8
Users Yesterday : 64