Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़, 5 किलोग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर : पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर स्थित सिटी सेंटर चर्च के समीप स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को 5 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।

IMG 20240910 WA0035 4

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना अंतर्गत निवासी शेख यामुद्दीन के रूप में हुई है। जांच एजेंसी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 10 बजे एक संदिग्ध वाहन चर्च के पास खड़ा देखा गया। छानबीन करने पर पता चला कि यामुद्दीन अवैध रूप से अफीम की आपूर्ति करने के उद्देश्य से वहां रुका था। एसटीएफ ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही धर-दबोचा।

IMG 20240918 WA0025

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी झारखंड से अफीम लाकर पश्चिम बंगाल में विभिन्न ठिकानों तक इसकी आपूर्ति करता था। दुर्गापुर में वह मादक पदार्थ की खेप सौंपने ही वाला था कि एसटीएफ ने दबिश देकर उसकी योजना विफल कर दी।

IMG 20250313 WA0075

शुक्रवार को आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां पुलिस ने उसकी 10 दिनों की रिमांड की मांग की। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और इसके तार किन-किन इलाकों से जुड़े हुए हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 23