Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

नशीली पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता मार्च, बेरोजगारी पर सौंपा गया ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज :  समाज के लिए विध्वंसकारी नशीली पदार्थों के दुष्प्रभावों के विरुद्ध पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति ने एक विशाल जागरूकता जुलूस का आयोजन किया। यह जुलूस रानीगंज मैदान से प्रारंभ होकर एनएसबी रोड तक निकाला गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त नशीली पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों को उजागर करना एवं युवा पीढ़ी को इस विनाशकारी प्रवृत्ति से दूर रहने हेतु प्रेरित करना था।

IMG 20250324 WA0048 1

IMG 20240910 WA0035 4

स्थानीय नागरिकों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि रानीगंज क्षेत्र में युवाओं के मध्य मादक पदार्थों—शराब, तंबाकू, ड्रग्स आदि के सेवन की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। इसे बेरोजगारी की विकट समस्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को उचित रोजगार उपलब्ध न होने के कारण वे नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

IMG 20240918 WA0025

इस जुलूस के उपरांत समिति के प्रतिनिधियों ने रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्थानीय कल-कारखानों एवं प्रतिष्ठानों में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गई। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आश्वस्त किया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा एवं शीघ्र ही समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

IMG 20250311 WA0094

समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों का मानना है कि यदि युवाओं को उचित रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएं, तो उन्हें नशे की लत से बचाया जा सकता है। इस पहल को व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आशा प्रबल हुई है।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 23