Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

नियामतपुर में सरकारी राशन डीलरों की सुरक्षा पर संकट, पांच दिवसीय वितरण बहिष्कार की घोषणा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी :  नियामतपुर क्षेत्र के सरकारी राशन डीलरों ने अपने सुरक्षा संकट को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। मामला डीलर रोहित बलोदिया (लाइसेंस संख्या: WB3471284157) से जुड़ा है, जो फरवरी 2025 के खाद्य वितरण में संलग्न थे। तथापि, बिना किसी त्रुटि के, उन्हें स्थानीय वार्ड काउंसलर के भाई द्वारा शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। इस घटना के पश्चात, समस्त राशन डीलरों ने अपने सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

IMG 20240910 WA0035 4

डीलरों के अनुसार, काउंसलर द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वे आतंकित और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बढ़ती हुई असुरक्षा और प्रशासनिक निष्क्रियता के विरोध में, नियामतपुर के समस्त राशन डीलरों ने 12 फरवरी 2025 (बुधवार) से 16 फरवरी 2025 (रविवार) तक राशन वितरण एवं मार्च 2025 के खाद्य सामग्री प्राप्ति का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

IMG 20240918 WA0025

डीलर संघ ने महकुमा खाद्य नियंत्रक से अपील की है कि वे इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समुचित न्याय सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो वे आगे और कठोर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

डीलरों का कहना है कि सरकारी खाद्य वितरण प्रणाली की सफलता और सुचारु क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, किंतु यदि सुरक्षा और सम्मान का अभाव रहेगा, तो कार्य करना अत्यंत कठिन होगा। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की सख्त मांग की है, जिससे राशन वितरण प्रभावित न हो और डीलरों को सुरक्षित कार्य करने का माहौल मिले।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14