Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

नेता प्रतिपक्ष पर पुलिसिया रवैया : भाजपा का विरोध प्रदर्शन, आधे घंटे तक जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आज आसनसोल के बीएनआर मोड़ क्षेत्र में पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क अवरुद्ध कर आंदोलन किया, जिससे यातायात व्यवस्था आधे घंटे तक बाधित रही। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, अरिजीत राय सहित अन्य नेता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20240910 WA0035

जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि जब शुभेंदु अधिकारी हावड़ा के धसान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें न केवल रोका बल्कि धक्का भी दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है। विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि भाजपा सड़क अवरोध कर जनता को परेशान नहीं करना चाहती, किंतु हावड़ा के बेलगछिया में जो कुछ घटित हुआ, उसके पश्चात यह विरोध प्रदर्शन अनिवार्य हो गया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश देने के लिए है कि भाजपा नेताओं को डराने-धमकाने अथवा पुलिसिया दमन के माध्यम से दबाया नहीं जा सकता।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी उन घरों का निरीक्षण करने गए थे, जहां धसान के कारण दरारें पड़ चुकी हैं और लोग पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। लेकिन प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जबकि इससे कुछ समय पूर्व फिरहाद हकीम को वहां जाने दिया गया। भाजपा नेताओं ने इसे दलीय भेदभाव करार देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का दर्जा कैबिनेट मंत्री के समकक्ष होता है, फिर भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

IMG 20250311 WA0094

वरिष्ठ भाजपा नेता अरिजीत राय ने कहा कि रवींद्र भवन में 23 तारीख तक एक कार्यक्रम आयोजित था, किंतु आज कोई कार्यक्रम नहीं था। बावजूद इसके, जब प्रशासन को ज्ञात हुआ कि भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे, तो जानबूझकर भवन के सामने बड़े-बड़े माइक लगाकर अत्यधिक शोर उत्पन्न किया गया, जिससे भाजपा की आवाज दबाई जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी से जुड़े कुछ छुटभैया नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने की कोशिश की, ताकि वे किसी उग्र प्रतिक्रिया में फंस जाएं और प्रशासन उनके विरुद्ध कार्रवाई कर सके।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है और किसी भी हाल में कानून अपने हाथ में नहीं लेगा। लेकिन इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ भाजपा आगामी दिनों में और उग्र आंदोलन करेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 23