Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

निमतल्ला बाजार में भीषण अग्निकांड, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

बर्नपुर :  हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर रोड स्थित निमतल्ला बाजार में गुरुवार देर रात भीषण अग्निकांड से भारी अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में एक सैलून, चाय दुकान, होटल, लोहार की दुकान, गैरेज एवं चिकन शॉप सहित आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि वे असफल रहे।

IMG 20250221 WA0014 1

दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही हीरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश दुकानें पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थीं। गनीमत यह रही कि चिकन शॉप में रखे सभी मुर्गियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

IMG 20240910 WA0035 4

व्यापारियों पर टूटा आर्थिक संकट, जलकर राख हुआ कारोबार

अग्निकांड की विभीषिका शुक्रवार सुबह स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जब पीड़ित दुकानदार राख के ढेर में बचे-खुचे सामान को खोजते नजर आए। चिकन शॉप के मालिक शाहिद खान ने बताया कि घटना गुरुवार देर रात लगभग 1:30 बजे घटी। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी दुकान जलकर नष्ट हो चुकी थी।

होटल संचालक पंकज ने दुख जताते हुए बताया कि कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने होटल का नवीनीकरण करवाया था, लेकिन इस आगजनी में सभी बर्तन, फ्रीज, लकड़ी का फर्नीचर सहित संपूर्ण होटल जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने कहा, “दो वर्ष पूर्व भी आगजनी की एक घटना में मेरी दुकान को काफी क्षति पहुंची थी, लेकिन इस बार सब कुछ खत्म हो गया।”

IMG 20240918 WA0025

साजिश की आशंका, जांच की मांग

पीड़ित दुकानदारों ने इस घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दो वर्ष पूर्व भी इसी स्थान पर इसी तरह की आगजनी हुई थी, जिसमें पांच दुकानें जलकर राख हो गई थीं। दुकानदारों ने प्रशासन से इस अग्निकांड की गहन जांच कराने की मांग की है ताकि घटना के पीछे का सच सामने आ सके।

इस भीषण अग्निकांड से निमतल्ला बाजार में व्यापारियों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन द्वारा अब तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस और दमकल विभाग घटना की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 3
Users Today : 44
Users Yesterday : 14