
आसनसोल : 10 फरवरी, सोमवार से कठोर सुरक्षा के बीच माध्यमिक और मदरसा परीक्षा शुरू हो गई है। माध्यमिक परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। पश्चिम बंगाल में कुल 9 लाख 84 हजार 953 छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 5 लाख 55 हजार 950 और छात्रों की संख्या 4 लाख 28 हजार 803 हैं।

इसके अलावा, अदालत के आदेश पर 181 और परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था, जिनमें से 141 को शनिवार को एडमिट कार्ड दिया गया था। रविवार को बाकियों को भी एडमिट कार्ड दिया गया। प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए विशेष इंतजाम किये गए हैं और परीक्षार्थियों की जांच शिक्षक ही करेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जमा करने की घोषणा की जाएगी। सुबह 9:30 बजे से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। 2683 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। 423 कस्टोडियन प्रश्नपत्र लेकर गए हैं। एडिशनल वेन्यू सुपरवाइजरों को दो-दो फोन दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री व्रात्य बसु ने माध्यमिक परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने सभी से आनंदपूर्वक उत्सव के माहौल में परीक्षा देने का आह्वान किया।















Users Today : 42
Users Yesterday : 14