Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

पेट्रोल पंप पर गोलीबारी, कर्मचारी की हत्या कर लूटे रुपये

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  झारखंड के जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत गोविंदपुर-साहेबगंज राज्य मार्ग पर स्थित चौकुंडा क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप पर बीती रात दहशत फैलाने वाली वारदात घटी। अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी जनार्दन माझी को गोलियों से भून डाला और रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस जघन्य कृत्य के चलते क्षेत्र में भय और सनसनी व्याप्त है।

IMG 20240910 WA0035 4

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च की रात एक टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल भराने के बहाने कर्मचारी जनार्दन माझी को बुलाया और देखते ही देखते उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली जनार्दन के पेट में जा लगी। गंभीर रूप से घायल जनार्दन वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

IMG 20240918 WA0025

घटना के तुरंत बाद पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस और मालिक को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जनार्दन को फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जामताड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

IMG 20250311 WA0094मृतक जनार्दन माझी बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चरकदाह गांव का निवासी था और परिवार में वह इकलौता बेटा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके निकट संबंधी महेंद्र महतो ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी संदर्भ में जब जनार्दन की मौत की खबर परिवार वालों को मिली, तो उन्होंने अस्पताल में महेंद्र महतो को बुलाने की मांग की। पुलिस द्वारा महेंद्र को बुलाए जाने के बाद मृतक के परिजनों ने उस पर हमला बोल दिया, जिसके बाद पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा और महेंद्र को हिरासत में ले लिया।

पुलिस इस सनसनीखेज वारदात की गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 23