Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

पुलिस ने अवैध बालू तस्करी पर कसा शिकंजा, पाँच ओवरलोड डंपर जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

अंडाल :  प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अवैध बालू तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी क्रम में, देर रात अंडाल थाना पुलिस ने मदनपुर पंचायत अंतर्गत बाबुईसोल-पलाशबन मार्ग से पांच ओवरलोड डंपरों को जब्त किया, जिनमें लगभग 200 टन अवैध बालू लदा हुआ था।

IMG 20240910 WA0035

बालू तस्करी पर मुख्यमंत्री की नाराजगी, प्रशासन को दिए थे सख्त निर्देश

बता दें कि अवैध बालू खनन और तस्करी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही अपनी नाराजगी जता चुकी हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने प्रशासनिक बैठक में पुलिस एवं भूमि राजस्व अधिकारियों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रशासन ने अवैध खनन पर आंशिक नियंत्रण तो स्थापित किया, किंतु पूरी तरह से तस्करी पर लगाम नहीं लग सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू माफिया अब भी सक्रिय हैं और चोरी-छिपे तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, जाँच जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध बालू तस्करी को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर आधी रात अंडाल पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और पाँच डंपरों को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि इन वाहनों को गुरुवार को भूमि राजस्व विभाग को सौंप दिया गया। साथ ही, यह जाँच की जाएगी कि बालू की निकासी कहाँ से की गई थी और इसे कहाँ तस्करी किया जा रहा था। थाना अधिकारियों ने इस मामले में और भी कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14