Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

प्रशासनिक सख्ती के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप, फॉर्चून पार्क क्षेत्र में अवैध तालाब भराई की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241219 WA0079

ghanty

आसनसोल :  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सख्त निर्देशों के बाद पश्चिम बंगाल में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में पश्चिम बर्दवान जिले और आसनसोल क्षेत्र में तालाबों की अवैध भराई पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जमीन कारोबारियों की हालिया गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है।

गुरुवार को बीएलआरओ, नगर निगम, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने ज्योतिनगर स्थित फॉर्चून पार्क (पलाशडीहा मौजा) इलाके का दौरा किया। यह टीम शिकायतों की सत्यता का निरीक्षण करने और अवैध तालाब भराई की पुष्टि करने के लिए मौके पर पहुंची। इस निरीक्षण अभियान से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

IMG 20240910 WA0035

संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण के दौरान पांच संदिग्ध प्लॉट चिन्हित किए। टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक अभियंता प्रसनजीत मंडल ने जानकारी दी कि अवैध तालाब भराई की शिकायतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के बाद पांच प्लॉटों की पहचान की गई है, जिन पर अवैध गतिविधियों का संदेह है।

मंडल ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई और निर्णय उच्च स्तर पर ही लिया जाएगा। यह कदम मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

IMG 20240918 WA0025

प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में डर का माहौल है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन से ऐसी गतिविधियों पर कठोर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 64