Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां की मोम की जीवंत मूर्ति तैयार

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

IMG 20241207 WA0063

आसनसोल :  स्थानीय मूर्तिकार सुशांत राय ने अपनी अद्वितीय कला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां की ऐसी मोम की मूर्ति तैयार की है, जो जीवंत प्रतीत होती है। उनकी इस रचना को देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है और उनकी कला की सराहना कर रहा है। यह मूर्ति राजस्थान के जयपुर वैक्स म्यूजियम के लिए बनाई गई है।

ghanty

मूर्तिकार सुशांत राय, जो आसनसोल के महिशिला क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां की ये मूर्तियां पहले भी बनाई थीं। इन मूर्तियों को जयपुर वैक्स म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया था। म्यूजियम प्रशासन ने मूर्तियों में कुछ आवश्यक बदलाव सुझाए थे, जिन्हें अब पूरा कर लिया गया है। बदलावों के बाद मूर्तियों को पुनः म्यूजियम को सौंप दिया जाएगा।

IMG 20240910 WA0035

सुशांत राय मूर्तिकला के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने पूर्व में कई प्रसिद्ध हस्तियों की मूर्तियां बनाई हैं। इनमें क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली, फुटबॉल के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य प्रमुख राजनेताओं की मूर्तियां शामिल हैं।

IMG 20240918 WA0025

सुशांत राय ने अपनी इस नवीनतम कृति पर कहा कि यह कार्य उनके लिए गर्व का विषय है। उनका मानना है कि कला समाज और संस्कृति को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री और उनकी मां की इस मूर्ति ने उनकी कला को एक नई पहचान दी है। जयपुर वैक्स म्यूजियम में इसे प्रदर्शित करना उनकी कला यात्रा का एक और मील का पत्थर है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64