Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल का प्रहार : टीएमसी के अंतर्कलह पर कसा तंज, 2026 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने शीतला क्षेत्र स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आंतरिक कलह पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के बीच कथित सत्ता संघर्ष को लेकर कहा कि इससे भाजपा और प्रदेशवासियों को कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, लोगों को पीने का स्वच्छ जल नहीं मिल रहा, गरीबों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा, महिलाएं असुरक्षित हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है।

IMG 20240910 WA0035

विधायक ने स्पष्ट किया कि टीएमसी के भीतर कौन किसका स्थान ले रहा है, किसका प्रभाव घट रहा है या बढ़ रहा है, इससे भाजपा को कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी में कौन किसे धक्का दे रहा है, किसका सिर फूट रहा है, यह टीएमसी का आंतरिक मामला है। भाजपा का एकमात्र उद्देश्य बंगाल की जनता को राहत दिलाना है, जो केवल सत्ता परिवर्तन से ही संभव है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार का पतन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश को भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन देने और जनता की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है।

IMG 20250312 WA0033

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 23