Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान का स्थानांतरण, विद्यार्थियों ने किया हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल के एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी दिलाने वाली कोचिंग संस्थान में प्रबंधन स्तर पर उत्पन्न कुछ समस्याओं के कारण वह संस्थान आसनसोल से हटकर दुर्गापुर में स्थानांतरित हो रहा है। इस खबर के बाद, आसनसोल में विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा किया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जॉर्ज अकादमी के संस्थापक और निदेशक जॉर्ज ओस्ता ने शुक्रवार को चेली डंगाल स्थित अकादमी में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया।

IMG 20240910 WA0035 4

जॉर्ज ओस्ता ने बताया कि मीडिया के जरिए उन्हें जानकारी मिली कि उक्त कोचिंग संस्थान के स्थानांतरण से प्रभावित लगभग 80 विद्यार्थी अब भविष्य में अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए अन्य कोचिंग सेंटरों में जाएंगे। इसके मद्देनजर, उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा की थी कि वह इन विद्यार्थियों को अपनी अकादमी में नि:शुल्क कोचिंग देंगे और उनका पाठ्यक्रम पूरा करेंगे।

ओस्ता ने यह स्पष्ट किया कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये विद्यार्थी पहले किसी अन्य कोचिंग सेंटर में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे, क्योंकि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित करना है। वह चाहते हैं कि विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद न हो, खासकर जब सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा नजदीक हैं।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने आगे कहा कि चूंकि वह व्यक्तिगत रूप से इन विद्यार्थियों से संपर्क नहीं कर सकते, इसलिए वह विद्यार्थियों को निमंत्रित कर रहे हैं कि वे जॉर्ज अकादमी में अपनी कोचिंग जारी रखने के लिए संपर्क करें। जॉर्ज ओस्ता ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से उनकी अकादमी सरकारी नौकरियों के लिए कोचिंग प्रदान कर रही है, इसलिए यह कदम उनके लिए कोई नया नहीं है। उनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास बनाए रखना है, ताकि वे भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों से जुड़ते रहें।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64