Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

पूर्व रेलवे में आधुनिक तकनीक से टिकिटिंग प्रणाली का कायाकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  भारतीय रेलवे की टिकटिंग प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने हेतु, पूर्व रेलवे द्वारा स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ किया गया है। यात्रियों के टिकट खरीदने के अनुभव को सहज, सरल एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से पूरे पूर्व रेलवे के नेटवर्क में कुल 574 एटीवीएम स्थापित किए गए हैं। इनमें से सियालदह मंडल में सर्वाधिक 293, हावड़ा मंडल में 173, आसनसोल मंडल में 76, और मालदा मंडल में 33 मशीनें लगाई गई हैं।

IMG 20240910 WA0035

ये एटीवीएम यात्रियों को अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, एवं सीजन टिकट नवीनीकरण जैसी सेवाएं सहजता से प्रदान करते हैं। बहुभाषी टचस्क्रीन इंटरफेस से सुसज्जित इन मशीनों द्वारा यात्री स्वयं ही अत्यंत सरलता से टिकट बुक कर सकते हैं।

IMG 20241125 WA0044

डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करते हुए, इन मशीनों में स्मार्ट कार्ड एवं डिजिटल वॉलेट के माध्यम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। स्मार्ट कार्ड धारकों को विशेष रियायत भी दी जा रही है। यह सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध है और प्रमुख स्टेशनों पर इन्हें ऐसी जगह स्थापित किया गया है, जहां से पारंपरिक टिकट खिड़कियों पर होने वाली भीड़ को कम किया जा सके।

IMG 20240918 WA0025

यात्रियों ने इस नई पहल को हर्षोल्लास से स्वीकार किया है और इस अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने के प्रति उत्साह व्यक्त किया है। प्रथम बार उपयोगकर्ताओं की सहायता हेतु पूर्व रेलवे द्वारा ग्राहक सुविधा एजेंट नियुक्त किए गए हैं, जो यात्रियों को एटीवीएम के उपयोग में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह पहल न केवल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रही है।

574 एटीवीएम की सफल स्थापना के साथ, पूर्व रेलवे ने तकनीकी दक्षता एवं आधुनिकता के समन्वय से टिकिटिंग प्रणाली में अभूतपूर्व सुधार किया है। यह प्रयास भारतीय रेलवे को डिजिटल युग में सशक्त बनाते हुए यात्री सेवाओं के स्तर को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकेत देता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 1
Users Today : 61
Users Yesterday : 34