Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

रेलवे के प्रगति विशेष टिकट जांच अभियान में 249 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹76,220 का जुर्माना वसूला

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल रेल मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान “प्रगति स्पेशल” चलाया गया, जिसके अंतर्गत बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसा गया। अभियान के संचालन का मुख्य उद्देश्य चितरंजन, जामताड़ा और मधुपुर क्षेत्रों में बढ़ती बिना टिकट यात्राओं पर नियंत्रण करना और रेलवे की आय में हो रही कमी को दूर करना था।

इस अभियान की अगुवाई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मार्शल ए. सिल्वा ने की। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों से लगातार बिना टिकट यात्रा की शिकायतें मिल रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए चार सीआईटी (चीफ इंस्पेक्शन टीम), 19 टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) और आठ आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई।

IMG 20240910 WA0035 4

अभियान के दौरान 249 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे कुल ₹76,220 का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई न केवल यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई, बल्कि रेलवे के राजस्व में हो रहे नुकसान को रोकने का एक सशक्त प्रयास भी था।

IMG 20240918 WA0025

मार्शल ए. सिल्वा ने कहा कि रेलवे यात्रियों से अपेक्षा करता है कि वे नियमों का पालन करें और निर्धारित किराया अदा कर यात्रा करें। बिना टिकट यात्रा न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे रेलवे की सेवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के जांच अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि रेलवे की व्यवस्था को अधिक अनुशासित और कुशल बनाया जा सके।

इस विशेष अभियान से रेलवे प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि यात्री अनुशासनहीनता पर कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31