Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

रानी कर्मकार को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चयन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य परेड में देश भर के विभिन्न राज्यों और विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इस बार आसनसोल के विधान चंद्र राय कॉलेज की एनएसएस (नेशनल सर्विस स्कीम) वालंटियर रानी कर्मकार को इस प्रतिष्ठित परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनका चयन इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर मार्च करने के लिए हुआ है, जो कि एक विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।

 

बीसी राय कॉलेज की हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉक्टर बर्नाली प्रमाणिक ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कॉलेज के लिए एक गर्व का विषय है कि रानी कर्मकार नेशनल सर्विस स्कीम के वालंटियर के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चुनी गई हैं। उन्होंने बताया कि रानी का चयन एक कड़ी और प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। पहले विश्वविद्यालय स्तर पर उनका चयन हुआ और इसके बाद काजी नजरूल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए वह बंगाल स्तर पर चयन प्रक्रिया में भाग लीं। इस प्रक्रिया में रानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सात अन्य एनएसएस वालंटियरों के साथ बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गईं।

IMG 20240910 WA0035 4

डॉक्टर बर्नाली प्रमाणिक ने आगे बताया कि असम के गुवाहाटी में आयोजित इस चुनाव प्रक्रिया में रानी कर्मकार के साथ चार छात्राएं और तीन छात्र भी शामिल थे, जिनमें से रानी आसनसोल के विधान चंद्र राय कॉलेज की एकमात्र प्रतिनिधि थीं। उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि हमारे कॉलेज के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

गणतंत्र दिवस परेड हर साल भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें देशभर के एनएसएस वालंटियर और विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी सम्मिलित होते हैं। यह परेड न केवल राष्ट्रीय एकता और समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि यह युवाओं को देश सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का अहसास भी कराती है।

रानी कर्मकार का इस परेड में भाग लेने का अवसर आसनसोल के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह ना केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उनका चयन यह साबित करता है कि आसनसोल के युवा किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। रानी कर्मकार ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है, और अब वह गणतंत्र दिवस परेड में आसनसोल का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64