रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एडीडीए चेयरमैन से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज : क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं के समाधान हेतु रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आसनसोल-दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीडीए) के चेयरमैन कवि दत्त से सिटी सेंटर, दुर्गापुर स्थित कार्यालय में भेंट की। इस मुलाकात के दौरान चैंबर के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में न केवल रानीगंज बल्कि पूरे आसनसोल-शिल्पांचल की महत्त्वपूर्ण समस्याओं पर चेयरमैन का ध्यान आकृष्ट करवाने का प्रयास किया गया तथा उनके त्वरित समाधान की मांग रखी गई।

IMG 20240910 WA0035

इस प्रतिनिधिमंडल में रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, चेयरमैन अरुण भरतिया, सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज केसरी, चीफ कोऑर्डिनेटर महेश खेड़िया, कोषाध्यक्ष रूबी गढ़वाला, उपाध्यक्ष दीपक जालान, सांगठनिक सचिव शरद कनोडिया, कार्यकारिणी के सदस्य बलजीत सिंह बग्गा एवं कौशल सिंह सम्मिलित थे।

रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने बताया कि रानीगंज शहर की सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिससे नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में रानीगंज की मुख्य सड़कों के समुचित मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग की गई। उन्होंने विशेष रूप से पंजाबी मोड़, बांसड़ा एवं मंगलपुर जैसे प्रमुख प्रवेश बिंदुओं की सड़क की खस्ताहाली पर प्रकाश डाला। बांसड़ा से राम बागान तथा रोनाई से रानीगंज तक की सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं, जिनकी त्वरित मरम्मत आवश्यक है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने आगे कहा कि बर्नपुर क्षेत्र में दामोदर नदी पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी रखी गई है। ओवरब्रिज के निर्माण से न केवल पश्चिम बर्दवान बल्कि समीपवर्ती पुरुलिया एवं बांकुड़ा जिलों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। उल्लेखनीय है कि बरानपुर में इस्को स्टील प्लांट में लगभग 35 हजार करोड़ रुपए का भारी निवेश प्रस्तावित है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों में विस्तार होगा। इस दृष्टिकोण से दामोदर नदी पर ओवरब्रिज निर्माण अति आवश्यक है, ताकि परिवहन सुगम हो सके एवं आर्थिक विकास को बल मिल सके।

रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत रानीगंज क्षेत्रवासियों के लिए ऑनलाइन टैक्स भुगतान प्रणाली की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की है। इस सुविधा से टैक्स भुगतान की प्रक्रिया सरल एवं सुलभ हो जाएगी, जिससे नागरिकों को लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, रेलपार क्षेत्र में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से निजात पाने के लिए गारुई नदी में जमे गाद को निकालने और इसके तटबंधों को सुदृढ़ बनाने की मांग भी उठाई गई है। इस प्रस्तावित कार्य से बाढ़ की समस्या का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकेगा और नागरिकों को बरसात में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सकेगी।

रानीगंज में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकृष्ट किया गया है। वर्तमान में एनएसबी रोड स्थित नेताजी की मूर्ति के समीप पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है, किन्तु उसकी प्रगति अत्यंत धीमी है। इसके अलावा, एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के नाते, रानीगंज में आवंटित स्थान पार्किंग की मांग को पूरी तरह संतुष्ट करने में असमर्थ है। व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक विशाल और समुचित पार्किंग स्थल की आवश्यकता पर बल दिया गया।

अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि रानीगंज की इन समस्याओं के समाधान से न केवल क्षेत्र का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार में भी वृद्धि होगी। चेयरमैन कवि दत्त को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन इन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 4 9
Users Today : 9
Users Yesterday : 34