रानीगंज में मछली की वैन से गांजे की भारी खेप बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241108 WA0090

ghanty

रानीगंज :   शुक्रवार को भोर के समय, रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ फाड़ी की पुलिस ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव विभाग के विशेष दस्ते संग एक गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए मछलियों से लदी एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में गांजे का जखीरा बरामद किया। यह वाहन रानीगंज से दुबराजपुर की ओर जा रहा था, जब पुलिस ने इसे पंजाबी मोड़ इलाके में रोका और तलाशी अभियान आरंभ किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस विशेष अभियान में रानीगंज ब्लॉक के बीडीओ सुभदीप गोस्वामी और पंजाबी मोड़ पुलिस फाड़ी के प्रभारी रवींद्रनाथ दोलुई उपस्थित थे। तलाशी के दौरान पुलिस को मछलियों के टैंक के भीतर लगभग डेढ़ से दो क्विंटल तक गांजा छिपा हुआ मिला। इस बरामद माल का बाजार मूल्य लाखों रुपये में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गांजे के इस खेप का सही मूल्य निर्धारण करने में जुटी है।

IMG 20240910 WA0035इस संदर्भ में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अभिजीत साई और शुभंकर सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पश्चिम मेदिनीपुर के बेलदा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलते हैं कि मछली के टैंक में गांजा छुपाकर इसे तस्करी के माध्यम से दूसरी जगहों पर पहुँचाया जा रहा था।

IMG 20240918 WA0025

इस मामले में पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि गांजा तस्करी के इस रैकेट में और कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क का विस्तार और अन्य शामिल व्यक्तियों का खुलासा किया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 5 0
Users Today : 10
Users Yesterday : 34