रानीगंज में ‘फूड फंतासिया’ पाककला प्रतियोगिता में महिलाओं का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241111 WA0067

रानीगंज : रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के लेडीज विंग और ड्रीम कैचर क्लब के सहयोग से आयोजित ‘फूड फंतासिया’ प्रतियोगिता में शहर की महिलाओं ने अपनी पाककला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मीठे और नमकीन पकवानों की श्रेणी में कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अनुभवी शेफ देवलीना मुखर्जी और स्वाद विशेषज्ञ शालिनी वाजपेयी उपस्थित थीं।

फूड फंतासिया में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए जयंती घोष को, स्वाद की श्रेणी में नीलम झुनझुनवाला को, नवीनता के लिए नमिता साव को, और बेकिंग श्रेणी में रिचा गोयल को पुरस्कृत किया गया। वहीं, कुकिंग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार आदिति अग्रवाल को और द्वितीय पुरस्कार सुनीता दत्त को मिला। इन विजेता महिलाओं को आगामी 21 नवंबर को दुर्गापुर में आयोजित फूड फंतासिया के फाइनल में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की लेडीज विंग की चेयरपर्सन रूबी गढ़वाला ने इस आयोजन को महिलाओं के कौशल और रचनात्मकता के प्रोत्साहन के रूप में सराहा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पाककला में महिलाओं के अद्वितीय हुनर को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान और लेडीज विंग के सलाहकार अरुण भारतीय व प्रदीप बाजोरिया ने भी महिलाओं की इस अभूतपूर्व पहल का समर्थन किया और उनकी हौसलाअफजाई की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 5 0
Users Today : 10
Users Yesterday : 34