Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी :  राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कुल्टी थाना अंतर्गत सबनपुर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड नंबर की कार कोलकाता से झारखंड की ओर जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि तेज गति और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

IMG 20240910 WA0035 4

घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम भी मौके पर पहुँची। उनके प्रतिनिधि ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया था, जिसे शीघ्र ही सामान्य किया गया।

IMG 20240918 WA0025

अनियंत्रित गति बनी दुर्घटना का कारण

पुलिस ने मामले की प्राथमिक जाँच के बाद बताया कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। हालाँकि, वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी या नहीं, इसकी पुष्टि विस्तृत जाँच के बाद ही हो सकेगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा संकेतकों और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 8
Users Today : 39
Users Yesterday : 14