
सालानपुर : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने रूपनारायणपुर पुलिस फाड़ी में नव निर्मित आईसी क्वार्टर एवं महिला पुलिस कर्मियों हेतु बैरक का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।

इस समारोह में डीसी वेस्ट संदीप करार, एसीपी कुल्टी एसके जावेद हुसैन, सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी अरुणाभ भट्टाचार्य एवं कल्याणेश्वरी फाड़ी प्रभारी लल्टू पाखिरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सालानपुर थाना प्रशासन एवं रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए नव निर्मित बैरक एवं आईसी क्वार्टर का निर्माण किया गया है, जो एक महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही, उन्होंने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया।

रक्तदान शिविर के आयोजन से पुलिस प्रशासन की सामाजिक प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है, जो न केवल सुरक्षा बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।















Users Today : 15
Users Yesterday : 23