
आसनसोल : नगर निगम क्षेत्र के 26 नंबर वार्ड में सड़कों की मरम्मत के कार्यों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने गुणवत्ता में भारी अनियमितता के आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा के दौरान हुई सड़कों की खुदाई के बाद अब आसनसोल नगर निगम द्वारा इन सड़कों की स्थायी मरम्मत कराई जा रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि मरम्मत कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। नागरिकों के अनुसार, सड़क पर 3 इंच पिच डालने की बात कही गई थी, लेकिन कई स्थानों पर मात्र 2 इंच या उससे भी कम पिच का उपयोग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को इस स्थिति से अनभिज्ञ रखा गया है और मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से इस अनियमितता पर ध्यान देने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण के बाद वे इसकी गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच करवाएंगे।

वहीं, इस मामले में मरम्मत कार्य देख रहे सुपरवाइजर तपन शेख ने बताया कि जहां सड़क समतल है, वहां 2 से 2.5 इंच पिच डाली जा रही है, जबकि गड्ढों वाले क्षेत्रों में 3 इंच पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानकों से अधिक पिच डालने पर सड़क असमतल हो सकती है।
हालांकि, नागरिकों की ओर से आरोप है कि यह सफाई केवल मरम्मत कार्य में की जा रही धांधली को छुपाने का प्रयास है। उन्होंने नगर निगम से सड़कों की मरम्मत के कार्यों पर सख्त निगरानी रखने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की अपील की है।















Users Today : 7
Users Yesterday : 64