Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

साइबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों की नगदी और मोबाइल बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

नियामतपुर :  साइबर अपराधों का गढ़ बनते नियामतपुर के रुईदास पाड़ा में पुलिस ने छापेमारी कर एक प्रमुख साइबर अपराधी राजू रुईदास को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके ठिकाने से 4.50 लाख रुपये की नगदी और कई मोबाइल फोन जब्त किए।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी शुक्रवार को की गई थी, जिसमें करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि, पूछताछ के दौरान राजू रुईदास के खिलाफ ठोस सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

IMG 20240910 WA0035

रुईदास पाड़ा: साइबर अपराध का अड्डा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, नियामतपुर का रुईदास पाड़ा “मिनी जामताड़ा” के नाम से कुख्यात हो चुका है। यहां बड़ी संख्या में साइबर अपराधी सक्रिय हैं, जो विभिन्न राज्यों में ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। स्थानीय और बाहरी पुलिस टीमें अक्सर इस इलाके में छापेमारी करती हैं।

सूत्रों का कहना है कि जामताड़ा में बढ़ती पुलिस कार्रवाई के बाद कई अपराधी यहां शरण लिए हुए हैं। वहीं, कुछ ने अपने रिश्तेदारों से ठगी के नए-नए तरीके सीखे हैं। इलाके में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों से स्थानीय लोग भी परेशान हैं।

IMG 20240918 WA0025

सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि इस तरह के अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और इलाके को साइबर अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराया जाए। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में साइबर अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा।

पुलिस के मुताबिक, राजू रुईदास से पूछताछ जारी है और अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। यह देखना होगा कि इस कार्रवाई से इलाके में साइबर अपराध पर कितनी लगाम लगती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31