Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

शमशान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या पांच, स्थित अखलपुर शमशान घाट में आज एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान गणेश रुईदास के रूप में हुई है, जो जामुड़िया ग्राम के रुईदास पाड़ा का निवासी था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गणेश ने तीन दिन पूर्व पारिवारिक कलह के कारण घर छोड़ दिया था। इस संबंध में उसके परिजनों ने जामुड़िया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आज सुबह जब स्थानीय लोग शमशान घाट के पास पहुंचे, तो उन्होंने गणेश का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी।

IMG 20240910 WA0035

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और इसे पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का मानना है कि गणेश ने आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि इस मामले की जांच जारी है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पारिवारिक समस्याओं के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है और मामले के स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 64