Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

सामूहिक विवाह समारोह में कोयला तस्कर का स्वागत, तृणमूल पर उठे गंभीर सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghantyआसनसोल : औद्योगिक क्षेत्र की राजनीति में एक नई हलचल उस समय मच गई जब जामुड़िया में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कोयला तस्करी के आरोपी शेख सादरुद्दीन ने तृणमूल कांग्रेस के नेता और पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सभापति विश्वनाथ बाउरी को फूलों का गुलदस्ता और उत्तरिया भेंटकर सम्मानित किया। यह घटना कैमरे में कैद होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे विपक्ष को सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधने का मौका मिल गया।

IMG 20240910 WA0035

शेख सादरुद्दीन कोयला तस्करी मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं और नियमित रूप से सीबीआई कोर्ट में पेश होते हैं। उन्हें मंगलवार को आसनसोल सीबीआई कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुइतुण्डी ने कहा, “यह घटना साबित करती है कि तृणमूल कांग्रेस और अपराधियों के बीच गहरा संबंध है। अब चोरों के पैसे से सामूहिक विवाह और कंबल वितरण हो रहा है।” वहीं, भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने इस घटना को तृणमूल नेताओं और कोयला माफियाओं के गठजोड़ का प्रमाण बताते हुए सीबीआई से गहन जांच की मांग की। तृणमूल के राज्य उपाध्यक्ष वी. शिवदासन दासु ने इस मामले पर अनभिज्ञता जताई और विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, “विपक्ष सिर्फ आलोचना करता है, अच्छे कामों की प्रशंसा करना उन्हें नहीं आता।”

IMG 20240918 WA0025

इस विवादास्पद घटना ने तृणमूल कांग्रेस की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष का कहना है कि तृणमूल के नेता और कोयला माफियाओं के बीच संबंध उजागर हो चुके हैं। वहीं, तृणमूल इसे केवल विपक्ष की सियासी चाल बता रही है। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 1
Users Today : 7
Users Yesterday : 64