
आसनसोल : स्थानीय वरिष्ठ व्यवसायी सुरेन जलान ने सनातन धर्म के सिद्धांतों और विश्व शांति की रक्षा हेतु आगामी 10 दिसंबर 2024 को आसनसोल लौह पथगामिनी विश्राम स्थल (रेलवे स्टेशन) से एक विशाल प्रतिवाद रैली के आयोजन की घोषणा की है। यह रैली पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रहे सनातनी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और नरसंहार के विरोध स्वरूप आयोजित की जा रही है।
सुरेन जलान ने सभी सनातनी विचारधारा के अनुयायियों से आग्रह किया है कि वे इस रैली में परिवार और मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने इस रैली को धर्म, समाज और विश्व कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसे किसी भी प्रकार से अनदेखा न करें। रैली में भाग लेने के लिए किसी जाति या धर्म की बाध्यता नहीं है, लेकिन यह आयोजन विशेष रूप से सनातन विचारधारा के लोगों को समर्पित है।

इस रैली के अनूठे पहलू में शामिल है नीम और पीपल के वृक्षों के प्रतीक स्वरूप कट-आउट लेकर आने की अपील। सुरेन जलान का कहना है कि नीम और पीपल वृक्ष निस्वार्थ भाव से ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो सनातन धर्म की विचारधारा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिभागी कट-आउट लेकर आने में असमर्थ हों, तो भी उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है।

रैली का उद्देश्य केवल प्रतिवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और विश्व में सकारात्मक ऊर्जा और सहिष्णुता का संदेश भी देगा। इस आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म के अनुयायी एकजुटता और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे।















Users Today : 4
Users Yesterday : 64