Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

संदिग्ध युवती की हरकत से मचा हड़कंप, रेलकर्मी की सतर्कता से बड़ा खतरा टला

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : चित्तरंजन डीवी गर्ल्स स्कूल के पास स्थित रेलवे क्वार्टर में एक रहस्यमयी घटना घटी, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। रेलवे क्वार्टर में अकेले रहने वाले एक रेलकर्मी के घर पर अचानक एक युवती भागते हुए आई और बिना कुछ कहे जबरन अंदर घुस गई।

युवती ने लगाई मदद की गुहार
रेलकर्मी उस वक्त घर पर अकेले थे। युवती ने घबराई हुई हालत में **उनका हाथ पकड़कर कहा -‘मुझे बचाइए, वे लोग मेरा पीछा कर रहे हैं।अचानक हुई इस घटना से रेलकर्मी भी हड़बड़ा गए। उन्होंने तुरंत ही युवती को बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसियों को फोन कर पूरी घटना बताई।

IMG 20240910 WA0035 4

रहस्यमयी ढंग से गायब हुई युवती
पड़ोसी भी फौरन मौके पर पहुंचे। वे युवती से सवाल करने ही वाले थे कि वह अचानक ही **तेजी से भागी और पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गई।पास में ही एक टाटा सूमो गाड़ी भी खड़ी थी जो थोड़ी देर बाद वहां से निकल गई। इस घटना को देखकर सभी हैरान रह गए और संदेह जताने लगे कि यह किसी अपराधी गिरोह की साजिश हो सकती है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने की जांच
रेलकर्मी ने इस घटना की जानकारी आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को दी, जो तुरंत मौके पर पहुंची।उन्होंने क्वार्टर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पूरी घटना को संदिग्ध करार दिया। आरपीएफ अधिकारियों का मानना है कि रेलकर्मी की सतर्कता से वे किसी बड़े अपराध का शिकार होने से बच गए।

साजिश का अंदेशा, जांच जारी
आरपीएफ ने रेलवे क्वार्टर के सभी निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी और आश्वासन दिया कि वे इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे और अपराधियों को पकड़ेंगे। फिलहाल, पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल दोनों इस रहस्यमयी घटना की कड़ियों को जोड़ने में लगे हैं।

IMG 20240918 WA0025

रेलवे कर्मियों से की गई अपील
इस घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर रात के समय अनजान व्यक्तियों को घर में प्रवेश न देने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

रेलवे क्वार्टर में हुई इस रहस्यमयी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह किसी अपराधी गिरोह की चाल थी? या फिर कोई अन्य साजिश ? जांच के बाद ही इस गुत्थी का पूरा सच सामने आ पाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14