शराब पीकर तेज गति से स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे चालक को गिरफ्तार किया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर : मोचीपाड़ा ट्रैफिक गार्ड क्षेत्र के एसबी मोड़ पर गुरुवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जब एक ऑटो चालक शराब के प्रभाव में तेज गति से स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसकी संदिग्ध चाल को देखकर ऑटो को रोक लिया और चालक का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया, जिसमें वह शराब पीने का दोषी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बच्चों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया।

IMG 20240910 WA0035

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऑटो चालक ने विधाननगर स्थित एक निजी स्कूल के छात्रों को कोक ओवेन थाना क्षेत्र के सुभाषपल्ली के लिए लाया जा रहा था। जब ऑटो एसबी मोड़ पर तेज गति से आता हुआ दिखा, तो ट्रैफिक पुलिस ने चालक पर संदेह करते हुए उसे रोका। पुलिस ने जब चालक का मेडिकल परीक्षण किया, तो उसमें शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और कोक ओवेन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना के बाद मोचीपाड़ा ट्रैफिक गार्ड की पुलिस ने सभी स्कूली बच्चों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना के बाद स्थानीय अभिभावकों ने मोचीपाड़ा ट्रैफिक गार्ड पुलिस की तत्परता और जिम्मेदारी को सराहा है। दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड के एसीपी-3, श्री राजकुमार मालाकार ने बताया कि “एसबी मोड़ पर स्थित चेकपोस्ट पर तेज गति से आ रहे इस ऑटो को रोका गया और चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें वह शराब के प्रभाव में पाया गया। उसे कानून के मुताबिक गिरफ्तार कर लिया गया है। हम लगातार ट्रैफिक जागरूकता अभियान चला रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटें।”

यह घटना दुर्गापुर क्षेत्र में ट्रैफिक सुरक्षा और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर करती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 0 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 40