Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

सीतारामपुर फुटबॉल मैदान बना जुआ-सट्टा और नशे का अड्डा, समाजसेवी ने उठाए सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी के सीतारामपुर टैगोर फुटबॉल मैदान और आसपास का क्षेत्र, जो कभी खेल-कूद के लिए प्रसिद्ध था, आज जुआ-सट्टा और नशे का अड्डा बन गया है। यह जानकारी कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं समाजसेवी टिंकू वर्मा ने दी। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि यह क्षेत्र, जो कभी फुटबॉल, क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए जाना जाता था, अब जुआ-सट्टा और नशाखोरी का पर्याय बन गया है।

श्री वर्मा ने बताया कि सीतारामपुर न्यू कॉलोनी के पास खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। यह सब नियामतपुर पुलिस की पेट्रोलिंग के बावजूद जारी है। उन्होंने कहा कि लच्छीपुर रेड लाइट क्षेत्र में हर रात लाखों रुपये का जुआ खेला जाता है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस अवैध गतिविधि पर रोक नहीं लग पा रही है।

IMG 20240910 WA0035 4

श्री वर्मा ने कहा कि जुआ और नशा, खासकर लच्छीपुर रेड लाइट क्षेत्र से शुरू होकर पूरे क्षेत्र में फैल चुका है। यह युवा पीढ़ी को पतन की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन सक्रियता से कार्य करे और समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर युवाओं को खेल-कूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करे, तो इस स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

एक स्थानीय समाजसेवी संस्था ने इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस से लिखित शिकायत की थी, जिसके तहत लच्छीपुर क्षेत्र में शाम से सुबह तक पुलिस व्यवस्था की मांग की गई थी। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं।

IMG 20240918 WA0025

श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बालू, कोयला और जमीन माफिया जैसे मुद्दों पर प्रशंसनीय कार्रवाई की है। इसी तरह, पुलिस को जुआ और नशे के अड्डों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को सही मार्गदर्शन देने और खेल-कूद को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31