Breaking News

सृजनी सभागार में पश्चिम बर्दवान जिले का ‘सिनर्जी एंड बिजनेस फेलिसिटेशन कॉन्क्लेव’ आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghantyदुर्गापुर : दुर्गापुर के सृजनी सभागार में पश्चिम बर्दवान जिले का ‘सिनर्जी एंड बिजनेस फेलिसिटेशन कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान जिले के औद्योगिक विकास, व्यापारिक सहयोग, और नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री (एमआईसी) चंद्रनाथ सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ माननीय विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के चेयरमैन कबी दत्ता, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, दुर्गापुर नगर निगम (डीएमसी) की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी और पश्चिम बर्दवान के जिला अधिकारी (डीएम) एस. पोनंबलम उपस्थित थे।

IMG 20241219 WA0074 scaledकार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथियों ने जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने व्यापारिक समुदाय को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान में उद्योगों और व्यापार के लिए अपार संभावनाएं हैं, और सरकार इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

IMG 20240910 WA0035जिला अधिकारी एस. पोनंबलम ने जिला प्रशासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले में व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। दुर्गापुर नगर निगम की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है ताकि व्यापारिक गतिविधियां सुगमता से संचालित हो सकें।

IMG 20240918 WA0025यह कॉन्क्लेव पश्चिम बर्दवान जिले के व्यापारिक और औद्योगिक विकास में नए आयाम जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 6 8
Users Today : 20
Users Yesterday : 49